Site icon News

टी-सीरीज का खुलासा – आशिकी ३ बनाने से किया अभी इंकार

आशिकी एक बेहद सफल बॉलीवुड फ्रेंचाइजी है। हाल ही में फिल्म की तीसरी भाग को लेकर अफवाहें सामने आई थीं. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कार्तिक आर्यन आशिकी 3 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार थे। हालांकि, फ्रेंचाइजी के मालिक टी-सीरीज़ ने अब इन अपडेट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया है कि आशिकी- 3 नहीं बन रही है।

काफी समय से खबरें आ रही थी कि आशिकी 3 फिल्म बनने जा रही है। इसका निर्माण टी सीरीज द्वारा किया जाएगा। अब टी सीरीज ने इस पर अपना पक्ष रखा है.

T-Series ने 6 मार्च को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने घोषणा की कि वह Aashiqui 3 नहीं बना रहे हैं और अनुराग बसु की फिल्म का इससे कोई संबंध नहीं है।

टी-सीरीज ने किया खंडन

टी-सीरीज ने अपने बयान में यह भी बताया कि उनके बैनर के तहत बनने वाली अनुराग बसु की फिल्म न तो आशिकी 3 है और न ही इसका कोई फ्रेंचाइजी से संबंध है। उन्होंने कहा कि “टी-सीरीज स्पष्ट करना चाहती है कि हम वर्तमान में आशिकी 3 के डेवलपमेंट या प्रोडक्शन में शामिल नहीं हैं। अगर कभी आशिकी 3 पर काम शुरू किया गया, तो टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स / मुकेश भट्ट फ्रेंचाइजी को मिलकर बनाएगी, क्योंकि दोनों इसके सांझेदार मालिक हैं और कोई एक इसे नहीं बना सकता।

नहीं बन रही आशिकी 3

हम खुले तौर से किसी भी अफवाह का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं, जिसमे कहा जा रहा है कि हम एक अलग टाइटल के साथ आशिकी 3 का निर्माण कर रहे हैं। अनुराग बसु के डायरेक्शन में हमारी फिल्म न तो आशिकी 3 है और न ही वो आशिकी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। हम अपने फैंस के लगातार समर्थन और उत्साह की सराहना करते हैं।

आशिकी 3 को लेकर आई अपडेट

आशिकी और आशिकी 2 के शानदार सफलता के बाद, दर्शक उसके तीसरे हिस्से के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, आशिकी 3 के बारे में नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन लीड भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, टी-सीरीज ने अब खुद ही फ्रेंचाइजी के संबंध में सभी संदेहों को दूर कर दिया है।

टी-सीरीज का खुलासा – आशिकी ३ बनाने से किया अभी इंकार

Exit mobile version