Site icon News

अरुण गोयल ने 2024 लोकसभा चुनावों की घोषणा होने से पूर्व चुनाव आयुक्त (EC) के पद से अपना त्यागपत्र दिया।

लोकसभा चुनावों के घोषणा से पहले, EC से अरुण गोयल ने अपना पद छोड़ दिया है : उनकी नियुक्ति 2027 तक थी; वर्तमान में तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में केवल CEC राजीव कुमार सेवारत हैं।

 

चुनाव आयोग (EC) के आयुक्त अरुण गोयल ने अपना पद त्याग दिया है। इसकी सूचना शनिवार, 9 मार्च को प्रकाशित एक गजट अधिसूचना के माध्यम से दी गई। गोयल का इस्तीफा उस समय आया जब लोकसभा चुनावों की घोषणा होने में कुछ ही दिन बाकी थे। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है।

अरुण गोयल, मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के फरवरी 2025 में सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त बनने की पंक्ति में थे। गोयल ने 21 नवंबर 2022 को चुनाव आयुक्त के पद को संभाला था और उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था। उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं।

2024 के आम चुनावों से पहले एक अन्य चुनाव आयुक्त, अनूप पांडे, भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पांडे 15 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में एक स्थान खाली था। अब, गोयल के इस्तीफे के बाद, आयोग में केवल CEC राजीव कुमार ही शेष रह गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट पहुँचा था गोयल की नियुक्ति का मामला

अरुण गोयल की चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति पर विवाद था, जो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। गैर-सरकारी संगठन, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR), ने उनकी नियुक्ति के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस मामले में सुनअरुण गोयल ने लोकसभा चुनावों की घोषणा होने से पूर्व चुनाव आयुक्त (EC) के पद से अपना त्यागपत्र दियावाई से पहले, जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।

ADR का आरोप था कि गोयल की नियुक्ति कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं थी और यह निर्वाचन आयोग की संस्थानिक स्वतंत्रता के भी खिलाफ था। उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग पर अपने लाभ के लिए गोयल की नियुक्ति करने का आरोप लगाया और गोयल की नियुक्ति को रद्द करने की मांग की।

More new = click here

 

Exit mobile version