अद्भुत है पांगी का मेई मेला, “सोने की कुकड़ी” चोरी होने पर शुरू हुई थी प्रथा 

चंबा,4 मार्च : जनजातीय क्षेत्र पांगी में जुकारू उत्सव के समापन अवसर पर चार प्रजामंडलो ने बहरालू मेला मनाया। इसे पंगवाली भाषा में “मेई मेले” के नाम से भी जाना जाता है। जुकारू के 12 दिनों तक चार प्रजामंडलो के लोग एक दूसरे की पंचायतों में नहीं जाते थे। 12 दिनों के बाद पुर्थी में जब मेला होता है। उसी दौरान चारों पंचायतों के लोग एक दुसरे के साथ मिलते हैं। रेई और शोर से रथ यात्रा निकाली गई। 

सुबह 6 बजे मलासनी माता मंदिर पुर्थी में थांदल और पुर्थी की प्रजा लकड़ी से बनी कुकड़ी (माता का खिलौना) की सजावट करते हैं। उसे 9 बजे रथ यात्रा के लिए तैयार किया जाता है। जिस घर की छत के ऊपर यह मेला मनाया जाता है। वहां 24 घंटे दीया जलाकर बलिदानों राजा की पूजा की जाती है। मलासनी माता मंदिर के पुजारी भूरी सिंह, पूर्ण चंद और श्रीकंठ ने बताया कि मेले के खत्म होने के बाद माता के खिलौने कुकड़ी को मेले स्थल से वापिस लाया जाता है। अगले दिन कुकड़ी के गहने उतारने से पहले बलि दी जाती थी। लेकिन बलि प्रथा बंद होने के बाद अब नारियल चढ़ाया जाता है।

क्या है मेले का इतिहास
 मेले का इतिहास काफी रोचक दिव्य आस्थाओं के साथ जुड़ा हुआ है। स्थानीय बुजुर्गों के मुताबिक किसी जमाने में मलासनी माता मंदिर में माता का खिलौना यानी कुकड़ी सोने की बनी हुई थी। फिर जब इस “सोने की कुकड़ी” के बारे में एक घमंडी साधु को जानकारी मिली तो उसने उसे वहां से चोरी करने की रणनीति बनाई।

साधु अपनी इस रणनीति में कामयाब हो गया। मलासनी माता के मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित चंद्रभागा नदी के तट को पार कर रहा था तो अचानक उसकी आंखों की रोशनी चली गई। उसे ऐसा आभास हुआ कि कोई देवी शक्ति उसका मार्ग रोक रही है। साधु ने तुरंत अपनी जान को बचाते हुए माता के उस खिलौने को चंद्रभागा नदी में फेंक दिया। 

इतिहासकारों के मुताबिक जैसे ही खिलौना चंद्रभागा नदी में फेंका तो चंद्रभागा नदी का बहाव 1 सप्ताह तक रुका। माता का यह खिलौना जब नदी में गिरा तो पूरे गांव में उथल-पथल होने लगी। उसी बीच गांव के साथ लगते टड नामक स्थान पर एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के लिए लकड़ी का खिलौना बनाया हुआ था जब उसे पता चला कि माता की कुकड़ी एक घमंडी साधु द्वारा चोरी कर ली गई है। उसने उस खिलौने को माता की कुकड़ी मानकर उसे मंदिर में चढ़ा दिया। उसके बाद यह प्रथा आज दिन तक चलती आ रही है। लोग उसको कुकड़ी की सजावट करके उसे सोने व चांदी के गहने पहनाकर इस मेले के लिए तैयार करते है। लोगों कि इस मेले के प्रति काफी आस्था जुड़ी हुई है।

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp