आज चैत्र नवरात्रि से इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, माता रानी की कृपा से मिलेंगे खूब लाभ

हमारे हिंदू धर्म में मां दुर्गा की आराधना में मनाए जाने वाले सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण त्यौहार को हम नवरात्रि के नाम से जानते हैं। आज से शक्ति आराधना और पूजा-पाठ का महापर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो गए हैं। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है, जो 30 मार्च तक रहेगी। आज से नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के 9 दिनों में माता रानी की पूजा अर्चना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस बार की चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास माना जा रहा है। आज चैत्र नवरात्रि पर कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं, जिसका लाभ कुछ राशि वाले लोगों को प्राप्त होने वाला है। नवरात्रि के साथ ही इन राशियों की बंद किस्मत खुल जाएगी। इन राशि वालों को माता रानी के आशीर्वाद से खूब लाभ की प्राप्ति होगी। आखिर यह भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं चलिए बताते हैं।

चैत्र नवरात्रि से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

मिथुन राशि

नवरात्रि के पहले दिन मिथुन राशि वाले लोगों पर मां दुर्गा की असीम कृपा रहने वाली है। इस राशि वाले लोगों को नवरात्रि के पवित्र त्यौहार पर तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्ति के योग बने हुए हैं। बिजनेस में आपको अधिक फायदा प्राप्त होगा। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपनी सभी इच्छाओं को अपनी मेहनत से पूरा करने में सफल होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसने वाली है। इस समय के दौरान आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। इस अवधि में आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों स्तरों पर आपका सकारात्मक दृष्टिकोण बेहद ही काम आने वाला है। अगर आपका कोई काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह इस अवधि में पूरे होने के योग बने हुए हैं। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए नवरात्रि का समय बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। मां दुर्गा के आशीर्वाद से इस राशि के लोगों को नए घर और संपत्ति का लाभ होने की संभावना है। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आपने कोई पुराना निवेश किया है तो उसका भी लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने के योग बने हुए हैं। अगर आपके किसी काम में लंबे समय से रुकावटें चल रही हैं, तो वह भी दूर हो जाएंगी। माता रानी की कृपा से परिजनों के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को नवरात्रि में माता रानी की कृपा प्राप्त होती और आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। इस अवधि में आप हर क्षेत्र में विजय हासिल करेंगे। आप किसी नए काम की भी शुरुआत कर सकते हैं। माता रानी की कृपा से आपको कार्य और व्यापार में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।

 

 

 

 

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp