कांग्रेस का लोकतंत्र विरोधी कदम, करती आई है लोकतंत्र की हत्या : सुरेश भारद्वाज  

शिमला, 06 मार्च : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना बंद कर दी है। यह उन नेताओं के लिए हैं जो आपातकाल के दौरान जेल गए थे। पूर्व की जयराम सरकार ने प्रदेश के 700 के करीब नेताओं को पेंशन देने के लिए लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना शुरू की थी।

प्रदेश की सुक्खूविंदर सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में इसे बंद करने का फैसला लिया है। विपक्ष ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व में मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी बताया है।

सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि कांग्रेस हिंदुस्तान में लोकतंत्र की हत्या करने वाली संस्था हैं। 1975 में देश में इमरजेंसी लगाकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोंटा था। हजारों लोगों को जेलों में डाला गया। देश की कई सरकारों ने लोकतंत्र प्रहरी कानून बनाए हैं।

हिमाचल में भी लोकतंत्र प्रहरी कानून बनाया गया था जब यह कानून बना तो कांग्रेस ने इसका कोई विरोध नहीं किया। लेकिन अब जनता का ध्यान गारंटियों से हटाने के लिए इस तरह के काम सरकार कर रही है। कांग्रेस ने लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी दस जनपद के रहमो करम पर है। कांग्रेस पार्टी के अंदर भी लोकतंत्र नहीं बचा है। लोकतंत्र प्रहरी अधिनियम को समाप्त करना कांग्रेस का लोकतंत्र विरोधी काम है।

पूर्व की जयराम सरकार योजना के तहत इन लोगों को 12 से 20 हजार रुपए की पेंशन दे रही थी। 15 दिन जेल में रहे नेताओं को 12 हजार और इससे ज्यादा दिनों तक जेल में रहने वाले नेताओं को 20 हजार पेंशन दी जा रही थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार की इस योजना को बंद करने का फैसला लिया। 

आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधा रमण शास्त्री, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, महेंद्र नाथ सॉफ्त और पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्याम शर्मा शामिल थे।

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp