बजट सत्र में फिर हंगामा, भाजपा के जनमंच कार्यक्रम को बंद करने पर विपक्ष तल्ख 

शिमला, 22 मार्च : हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन प्रश्नकाल के बाद सदन में पूर्व सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनमंच कार्यक्रम को लेकर खूब बवाल हुआ। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने पूछा कि क्या वर्तमान सरकार इस कार्यक्रम को बंद कर रही है।

उन्होंने कार्यक्रम को बंद न करने का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनमंच एक लोकप्रिय कार्यक्रम है, जिसमें लोगों की शिकायतों का मौके पर निपटारा होता है। लगभग 43,821 शिकायतों का पूर्व की भाजपा सरकार में इसके माध्यम से हल हुआ है। वर्तमान सरकार इसको बंद करके गलत परंपरा शुरु कर रही है। 

मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम “लंचमंच” में तब्दील हो गया था। पूर्व की सरकार में 5 करोड़ रुपए टेंट व लंच में फूंक दिए और कार्यक्रम में अधिकारियों की खूब बेइज्जती भी होती रही है। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनी है और व्यवस्था परिवर्तन का दौर चल रहा है।

सरकार जन मंच कार्यक्रम की जगह कोई नया मंच लोगों की समस्याओं को लेकर आएगी, जिसमें अधिकारियों को भी सम्मान दिया जाएगा। लोगों की समस्याओं का भी मौके पर निपटारा होगा। इसके बाद विपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और सदन की कार्रवाई को भी विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में बंद करने की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, वह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जनमंच जनता की समस्याओं को लेकर हिमाचल प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर में विख्यात हुआ है। ऐसे में इस कार्यक्रम को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने नाम पर नई योजनाएं बनाने की गलत परंपरा शुरू कर रहे हैं। एक भेदभाव पूर्ण रवैया सरकार द्वारा अपनाया जा रहा है जिसका जनता में बहुत अधिक रोष है।

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp