विपक्ष में बैठने की आदत बनाएं जयराम ठाकुर, ज़नहित के कार्यों में करें सहयोग 

बिलासपुर, 12 मार्च : कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने जिला में पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब विपक्ष में बैठने की आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश का धन ऐशो-आराम पर उड़ाया। पूर्व सीएम पिछले 5 साल हवा में घूमते रहे हेलीकॉप्टर से नीचे नहीं उतरे, जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दफ्तर भी पैदल जा रहे हैं।

    बंबर ठाकुर ने कहा कि अभी सरकार को बने सिर्फ 2 महीने का समय हुआ है और सरकार ने काफी अहम फैसले लिए है। व्यवस्था परिवर्तन चला हुआ है और कांग्रेस सरकार जनहित में फैसले ले रही है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री आधारहीन बयानबाजी करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

      ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें विपक्ष में बिठाया है तो विपक्ष में बैठकर जनहित के कार्यों में सहयोग करें। जो भूमिका उन्हें दी गई है उसका पालन करें। प्रदेश सरकार कांग्रेस की है और मुख्यमंत्री स्वयं फैसले लेने में सक्षम है। बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा के विधायक त्रिलोक जमवाल भी आए दिन आधारहीन बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई इसकी भी जांच होनी चाहिए। 

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp