विस अध्यक्ष की बीजेपी विधायक को नसीहत, सोच समझ कर करें बयानबाजी

शिमला, 10 मार्च : भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार द्वारा वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को लेकर दिए बयान पर  बवाल खड़ा हो गया है। विपिन परमार ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पर कांग्रेस का प्रवक्ता बनकर काम करने और विधानसभा की मर्यादा के हनन का आरोप लगाए हैं। इस पर कुलदीप पठानिया ने पलटवार किया है और सोच समझ कर बयानबाजी करने की नसीहत दी है। 

MLA विपिन परमार

    कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जब वह विधानसभा से बाहर निकलते हैं तो वह राजनीतिक प्राणी है। बाहर जाकर वह किसी न किसी दल के है। यदि कोई उनसे सवाल पूछेगा तो वह मुंह बंद नहीं कर सकतें। उन्होंने ऐसा कोई विषय नहीं उठाया, जिससे सदन की मर्यादा का हनन हो रहा है।

    विधानसभा अध्यक्ष ने BJP विधायक विपिन सिंह परमार को सोच समझकर बोलने की नसीहत दी और कहा कि वह अध्यक्ष नहीं है, बल्कि इसी सदन के सदस्य है। अध्यक्ष को उन्हें पूछने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि विपिन परमार दो साल अध्यक्ष रहे। उनका कार्यकाल कैसा रहा। यह किसी से छुपा नहीं है, वो विधानसभा के रिकार्ड में भी विद्यमान है।

      कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्पीकर के पास कई तरह की अथॉरिटी है। जब विधानसभा चलती है तो उसके नियम अलग है। जब वह चैंबर में बैठते हैं, तो उनके पास एडमिनिस्ट्रेटिव पावर है। शायद विपिन परमार को यह जानकारी नहीं है यदि इस तरह की बयानबाजी करते है तो उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp