शिमला की रचना झीना शर्मा को “बेटियां स्माइल अवार्ड”, राजनीति, सेवा व लेखन के क्षेत्र में हैं सक्रिय

शिमला, 18 मार्च : हिमाचल एकता मंच द्वारा “बेटियां फाउंडेशन” (Betiya Foundation) के सहयोग से राज्य स्तरीय बेटियां स्माइल अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन शिमला में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद व भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को “बेटियां स्माइल अवार्ड” से पुरस्कृत किया गया, उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा गया। 

कार्यक्रम में लेखन से अपनी विशेष पहचान बनाकर आगे बढ़ने वाली कसुम्पटी मंडल भाजपा की उपाध्यक्ष रचना झीना शर्मा को उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप के द्वारा प्रदान किया गया।

बता दें कि  सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी को भी सराहा, राजनीति के क्षेत्र में कर्मठता के साथ आगे बढ़ते हुए रचना झीना शर्मा ने विशेष पहचान बनाई है। वह लगातार लेखन व सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न समस्याओं व सामाजिक कुरीतियों को ले करके अपनी बात रखती है।

रचना झीना शर्मा ने हिमाचल एकता मंच की टीम का उन्हें बेटियां स्माइली अवार्ड देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में राजनीति, लेखन व विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूकता को लेकर किए जाने वाला काम अपनी आत्मिक संतुष्टि के लिए है, जिसे हम ईमानदारी से करते हैं।

उन्होंने कहा कि उस कार्य को सराहा जाए तो निश्चित रूप से प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए आगे बढ़े, यही कामना है।

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp