होली पर घर लेकर आ जाइए ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से पूरे साल बरसेगा पैसा

होली का त्यौहार हिंदू धर्म में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली का त्यौहार आकर्षक और मनोहर रंगों का त्योहार है। यह एक ऐसा त्यौहार है, जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर गले मिलते हैं और एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और एक दूसरे को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हैं।

होली आने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में सभी लोग होली के त्यौहार की तैयारियों में धूमधाम से जुट चुके हैं। इस बार 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं अगले दिन 8 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। होली का त्योहार सिर्फ खुशियों और रंगों का त्योहार ही नहीं होता है बल्कि यह दिन पूजा, उपाय और तंत्र-मंत्र के लिए भी खास माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें, तो होली के दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो इससे व्यक्ति की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि होली के लिए घर में कुछ खास चीजों को लेकर आएं, तो पूरे साल अपार सुख-समृद्धि, तरक्की, पैसा मिलता है। आज हम आपको ऐसी कुछ खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे होली पर घर लाने से आपकी धन संबंधित तमाम समस्याओं के साथ-साथ और भी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी और माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी।

बांस का पौधा

होली का त्यौहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में आप होली पर बांस का पौधा घर लेकर जरूर आएं क्योंकि यह पौधा भाग्य देने वाला और तरक्की-पैसे दिलाने वाला माना गया है। आप होली के दिन 7 या 11 स्टिक वाला बांस का पौधा घर लेकर आ जाइए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बरसती रहेगी और धन की आवक लगातार बढ़ती रहेगी।

स्‍वास्तिक

सनातन धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी स्थिति में आप होली वाले दिन अपने घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाना मत भूलिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है, जिससे घर के सदस्यों को बहुत लाभ मिलता है और बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

आम या अशोक के पत्ते का वंदनवार

होली के त्यौहार पर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे के लिए एक वंदनवार जरूर लेकर आएं। आप अपने घर के मुख्य द्वार पर आम या फिर अशोक के पेड़ के पत्तों का वंदनवार लगाएं। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। होलिका दहन की सुबह घर के मुख्य दरवाजे पर यह वंदनवार लगाने से घर में सकारात्मकता आती है।

पिरामिड

वास्तु शास्त्र के अनुसार पिरामिड में धन को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है। पिरामिड में बहुत सकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए पहले के समय में मंदिर और कुछ इमारतें पिरामिड के आकार की बनाई जाती थीं। होली के दिन घर या दफ्तर में धातु या क्रिस्टल का पिरामिड लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में खूब सुख-समृद्धि आती है।

धातु का कछुआ

वास्तु शास्त्र के अलावा फेंगशुई में कछुए को शुभता का प्रतीक माना जाता है। होली के शुभ अवसर पर आप धातु का कछुआ घर लेकर आएं, इससे आपके घर में खूब सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही घर में धन की आवक भी बढ़ने लगती है। इसलिए आप होली के शुभ अवसर पर पंच धातु से बना हुआ कछुआ घर लेकर आ सकते हैं। इस कछुए की पीठ पर श्री यंत्र और कुबेर यंत्र होना चाहिए। जिस घर में धातु का कछुआ उत्तर दिशा में अंदर की तरफ मुख करके रखा जाता है, वहां कभी धन की कमी नहीं रहती है।

 

 

 

 

 

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp