20 मार्च 2023 राशिफल: आज 6 राशियों को भाग्य का मिलेगा पूरा-पूरा साथ, महादेव की कृपा से मिलेगा शुभ समाचार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ लगा रहेगा। आप अपने माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है। आपको अपने काम में तेजी से सफलता हासिल होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अचानक आपके सामने कुछ कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनका आपको सामना करना होगा। आप धैर्य और संयम से काम लीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। परिवारवालों के साथ बैठकर आप अपने काम और निर्णय को शेयर करेंगे। आप नए लोगों से मिलेंगे और जानेंगे कि बाहर दुनिया में कितने नए अवसर हैं। इस राशि कि जो महिलाएं बिजनेस से जुड़ी हुई हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप शाम के समय किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं, जहां पर नए नए लोगों से मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको निश्चित सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। दांपत्य रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बदलते मौसम के कारण सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। आपको बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। गर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। सफलता पाने के बाद भी विनम्र रहना एक ऐसा गुण है जो आपको सभी लोगों का प्रिय बनाता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपके आसपास के लोग आपकी कार्यशैली से बहुत प्रभावित होंगे। प्रेमियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगी। आपकी जैसी भी परिस्थितियां हो, आपके माता-पिता आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज आपको अपने जीवन में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। इस राशि के छात्र के लिए आज का दिन अच्छा है। कॉलेज में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको बिजनेस के कारण किसी दूसरे राज्य की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए आप आगे रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। कम मेहनत में आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा। अगर आप लंबे समय से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो जीवनसाथी से बात शेयर करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इससे आपको मन की शांति प्राप्त होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपके जीवन में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। कई दिनों से कड़ी मेहनत और बिजी लाइफ के बाद आज आप पार्टी का आनंद लेंगे। एक कमजोर इंसान तब रुकता है, जब वह थक जाता है। एक विजेता तब रुकता है, जब वह जीत जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे, तो आपकी सफलता निश्चित है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। किसी काम को करने से पहले आप उस विषय के बारे में रिसर्च जरूर कर लें, तभी आप कामयाबी पा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा लेकिन आप किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। व्यापार में आगे बढ़ते जाएंगे। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त होगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आप हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। पैतृक संपत्ति हासिल होने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। अपनी बनाई गई योजना के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp