Patrika HeadlinePatrika Headline
  • National News
  • Education News
  • Himachal Pradesh
  • Relationships News
    • Entertainment news
    • Interesting News
  • Technology News
Reading: 25 फरवरी 2023 राशिफल: आज 6 राशि वालों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद ,छप्पर फाड़ के बरसेगा पैसा
Notification Show More
Latest News
Chamba News
Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता
Himachal Pradesh
Himachal Weather
Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी
Himachal Pradesh
Indian Navy Recruitment 2023 || भारतीय नौसेना में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें, जानें आवेदन की लास्ट डेट
Indian Navy Recruitment 2023 || भारतीय नौसेना में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें, जानें आवेदन की लास्ट डेट
Education News Jobs
Bank FD Rates || आज के वक्त में मिड टर्म की एफडी है बेस्ट, ये 5 बैंक 2-3 साल की FD पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज
business News
Ayushman Card Documents List || आयुष्मान योजना में आवेदन करते समय चाहिए होंगे ये दस्तावेज, एक भी हुआ कम तो हो सकती है दिक्कत
Government Scheme
Aa
Aa
Patrika HeadlinePatrika Headline
  • National News
  • Education News
  • Himachal Pradesh
  • Relationships News
  • Technology News
Search
  • National News
  • Education News
  • Himachal Pradesh
  • Relationships News
    • Entertainment news
    • Interesting News
  • Technology News
Follow US
पत्रिका न्यूज हिमाचल की व्यापक संपादकीय नियमों के उलंघन करने पर कई कठोर मापदंड सुनिश्चित किए गए हैं। पत्रिका न्यूज हिमाचल गूगल की मदद से आपकी ई-मेल को स्पेम करता है। और गुगल के पॉलिसी के तहत दिशा-निर्देश के अनुसार निर्धारित कार्यवाही की जाती है। पत्रिका ह्यनो इन्फ्लूएंसर पॉलिसी के अपने नैतिक स्टैंड के साथ दृढ़ता से खड़ा है। यह नीति सुनिश्चित करती है कि हमारी खबरें किसी बाहरी पूर्वाग्रह से प्रभावित न हों।
Patrika Headline > Himachal Pradesh > 25 फरवरी 2023 राशिफल: आज 6 राशि वालों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद ,छप्पर फाड़ के बरसेगा पैसा
Himachal Pradesh

25 फरवरी 2023 राशिफल: आज 6 राशि वालों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद ,छप्पर फाड़ के बरसेगा पैसा

Last updated: 2023/02/24 at 7:42 PM
Share
11 Min Read

Contents
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अचानक आपके खर्चा बढ़ सकते हैं, जो आपको काफी परेशान करेंगे। लेकिन कुछ खर्चे ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा और आप कुछ पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको कोई विभिन्न उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज उसे उतारने में सफल रहेंगे और आप किसी से किए हुए वादे को भी समय रहते पूरा कर लेंगे। एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना बनी हुई है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। करियर को लेकर यदि आप काफी लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आज उसमें उछाल देखने को मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को थोड़ा लाभ के अवसर में किसी बड़े लाभ के अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आज किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। धन संबंधित योजनाओं में सफलता हासिल होगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसके बाद आपको पछतावा होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं की वस्तुओं को खरीद सकते हैं, जिसके पीछे थोड़ा धन खर्च करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन शांत रहेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमा सकते हैं। आप किसी परिजन की सीख पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे और स्वास्थ्य को आप नजर अंदाज मत कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा बहुत ही सोच विचार करने के बाद ही करें। जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहने वाला है। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा हुआ मामला सुलझ सकता है। नेतृत्व क्षमता से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आप जीवन की विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आपके दोस्तों में इजाफा होगा। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मेहनत से किए गए कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने करीबियों की बातों पर विश्वास करना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि जैसी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको कुछ नए संपर्कों से अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर फायदा होने के योग हैं। आज आपको किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जरूरी कार्य को आप समय रहते पूरा करें। नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसान ही ना पड़ सकता है। संतान आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। आपको कुछ जनसंपर्क से भी लाभ प्राप्ति हो सकती है। व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी भौतिक वस्तुओं में भी वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढ़ेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर आप साझेदारी में काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई काम किया हुआ है, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह पैसा आपको वापस मिल जाएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके निजी जीवन में आज आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सुख के साधनों में वृद्धि होने के योग बने हुए हैं लेकिन आप अपने कुछ कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको बेकार की चिंता करने से बचना होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं।

February 24, 2023

विज्ञापन

This site is protected by Patrika News Himachal and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply

Follow US

© Copyright 2023 , All Rights Reserved. Patrika News Himachal PVT

Removed from reading list

Undo
Welcome Patrika News Himachal

Sign in to your account

Lost your password?