CM सुक्खू करेंगे सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ 

हमीरपुर, 02 मार्च : उपायुक्त देब श्वेता बनिक ने बताया कि 5 से 8 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2023 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 मार्च को दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे सुजानपुर में भव्य शोभायात्रा और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ऐतिहासिक होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री मेला स्थल पर विभागीय प्रदर्शनियों और सुजानपुर के मैदान में ही पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का उदघाटन भी करेंगे। इसी दिन शाम को वह दीप प्रज्जवलन के साथ होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का भी शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में जिला हमीरपुर सहित हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए स्थानीय हिमाचली लोक कलाकारों के अलावा कई स्टार कलाकार भी होली उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। उपायुक्त ने बताया कि 5 मार्च को उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या रात 12 बजे तक चलेगी। जबकि अन्य सांस्कृतिक संध्याएं रात 10 बजे तक ही होंगीं। पहली संध्या के मुख्य आकर्षण मशहूर पंजाबी गायक काका होंगे। इनके अलावा कुसुम जस्सी, गौरव कौंडल और म्यूजिकल कोरियोग्राफी आईजीटी डांस ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

     6 मार्च को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अभिज्ञ बैंड, प्रसिद्ध पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा और कई अन्य हिमाचली कलाकार मुख्य आकर्षण होंगे। 7 मार्च को तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक शिवजोत और राजीव थापा के नाम रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है। इसलिए अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध महिला स्टार कलाकार मन्नत नूर और ममता भारद्वाज को अवसर प्रदान किया गया है।

   उपायुक्त ने बताया कि 8 मार्च को उत्सव के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp