Fake IPS Officer: हिमाचल पुलिस ने दबोचा फर्जी IPSऑफिसर, नेम प्लेट पर GOVT. OF INDIA लिखवाकर घूम रहा था धर्मशाला की सड़कों पर 

Fake IPS Officer  धर्मशाला। कमर में पिस्तौल और मोबाइल के कॉलर आईडी पर विवेक राठौर, NCB लिखा हुआ मिले तो किसे शक न हो। लेकिन सवाल पूछने पर अगर कोई यह कहे कि वह 2016 बैच का IPS है और एक मिशन को अंजाम देने धर्मशाला आया है तो शक गहराना लाजिमी है। अब पुलिस ने इस फर्जी IPS को दबोचा है।

उसने NCB का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा रखा था और गाड़ी पर भी NCB की नेम प्लेट पर GOVT. OF INDIA भी लिखवा रखा था। फर्जी IPS का नाम विवेक हीरा सिंह राठौर पुत्र श्री हीरा सिंह राठौर निवासी महाराष्ट्र बताया गया है। पुलिस ने उसे धारा 419, 171 के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अक्षित वालिया पुत्र श्री मदन लाल वालिया निवासी गावं व डा0 गाहलियां तहसील व जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। अक्षित का एक कैफे और होटल का कारोबार है।

विवेक हीरा सिंह राठौर अक्षित के पास नौकरी मांगने आया था। अक्षित ने उसे अपने कैफे में नौकरी दी। लेकिन विवेक नौकरी पर पिस्तौल टांगकर आता था। उसके सेलफोन पर कॉल करने पर Vivek Rathore NCB North (Vivek Sir) लिखा आता था। शक होने पर अक्षित ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि वह 2016 बैच का एक IPS अधिकारी है और धर्मशाला में एक मिशन को अंजाम देने आया है। काम के बीच में वह वॉकी-टॉकी पर भी बात करता था।

अक्षित को कुछ दिन बाद शक गहराने पर उसने धर्मशाला पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जब विवेक से पूछताछ की तो पता चला कि वह फर्जी IPS अधिकारी है। उसने NCB का फर्जी पहचान पत्र बनवा रखा है। उसने अपनी गाड़ी में NCB की प्लेट लगाई है तथा गाड़ी पर GOVT OF INDIA लिखवाया है। जिसपर पुलिस ने विवेक के फर्जी IPS पहचान पत्र और गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp