LOCKप्रिय मुख्यमंत्री हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू, तीन माह में फेल हुई सरकार : जयराम 

बिलासपुर, 11 मार्च : हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा डी नोटिफाई करने के विरोध में जिला स्तरीय आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। जयराम ठाकुर के बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। 

वहीं, जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहने की बजाय LOCKप्रिय मुख्यमंत्री से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीन महीने के कार्यकाल से पहले ही लोगों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। लोगों के सड़कों पर उतरने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के इतिहास में पहली मर्तबा सरकार के तीन माह में फेल होने का दावा किया है। 

वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल तालाबंदी की सरकार सिद्ध हो रही है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिना कैबिनेट के ही अपनी मर्जी से एक के बाद एक संस्थान बंद करने के निर्णय लिए है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने भी चुनाव से पूर्व 21 नए संस्थान खोलने के निर्णय लिए थे और बिना बजट, कर्मचारियों व छात्रों की संख्या के उनकी आधारशिलाएं भी रखी थी। मगर सत्ता में आने के बाद उन्होंने उन संस्थानों को डी-नोटिफाइड करने के बजाए उन्हें खोलने का काम किया था। 

Related Posts

Chamba News || लकड़ी लेने जंगल गई महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने व्य​क्ति के ​खिलाफ दर्ज किया मामला

Chamba News || चंबा। जंगल से लकड़ी लेने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना में…

Chamba News

Chamba News || चंबा में चरस की खेप समेत दबोचा तस्कर, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chamba News ||  चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 416 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली। जब…

Himachal Weather

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather || हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है प्रदेश में 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच प्रदेश के…

Pangi Kumar Panchayat fire || पांच प्रज्जा कमेटी मिंधल ने प्रभावितों को बांटे राशन व कंबल 

Pangi Kumar Panchayat fire || पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर के पांच प्रज्जा कमेटी की ओर से सोमवार को चारों प्रभावितों को राशन व कंबल…

Himachal News || हिमाचल में डबल मर्डर मामले में मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

Himachal News || नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी दीपक की…

Chamba Hindi News || चंबा के चुराह में युवती लापता, ​शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Chamba Hindi News || चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह में एक एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण…

Join sub_watsapp